मध्यप्रदेश के उद्योग: Madhya Pradesh ke Pramukh Udyog || MP GK

Spread the love

Madhya Pradesh ke Pramukh Udyog

इस पोस्ट में हम जानेंगे मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग (MP ke Pramukh Udyog) एवं उनका स्थापना वर्ष तथा वह उद्योग मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थित है।  मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम उद्योग नीति की घोषणा 1 अप्रैल 2004 को हुई थी। औद्योगिक विकास की दृष्टि से मध्यप्रदेश का देश में सातवां

स्थान है।  राज्य की आय में औद्योगिक क्षेत्र का योगदान 14% है। मध्यप्रदेश का देश में लघु उद्योग क्षेत्र में चौथा स्थान है।

वर्तमान में (Madhya pradesh ki audyogik niti) मध्य प्रदेश में 2014 उद्योगनीति  प्रचलित है। मध्य प्रदेश उद्योग निगम के द्वारा राज्य के उज्जैन ग्वालियर रीवा भोपाल जैसे जिलों में मृगनयनी एंपोरियम चलाया जाता है।  मध्य प्रदेश के बैतूल में एकमात्र घड़ी का कारखाना स्थित है। मध्यप्रदेश की उमरिया में लाख बनाने का सरकारी कारखाना स्थित है।  

Industries of Madhya Pradesh

Madhya Pradesh ke Pramukh Udyog 

उद्योग स्थान स्थापना वर्ष
गवर्नमेंट पोस्ट एंड टेलीग्राफ वर्कशॉप जबलपुर 1943-44 
हैवी व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर  1955
सिक्योरिटी पेपर मिल होशंगाबाद 1967-68
गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर उन्नीस सौ चार
गवर्नमेंट ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया जबलपुर, इटारसी, कटनी 1943-44 
करेंसी प्रिंटिंग प्रेस देवास(10 रु-500 रु)  
एल्केलायड फैक्ट्री नीमच 1975-76
रेलवे कोच फैक्ट्री भोपाल   
HMT घड़ी कारखाना बैतूल  
नेशनल न्यूज़ प्रिंट एंड पेपर मिल  नेपानगर, बुरहानपुर 1948-49 
हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट मलाजखंड बालाघाट     –
नार्दन कोल लिमिटेड   सिंगरौली        –
वेस्टर्न कोल लिमिटेड (WCL) नागपुर       –
न्यू भोपाल टैक्सटाइल लिमिटेड भोपाल  1938 -39
हीरा मिल्स लिमिटेड उज्जैन 1934- 35
स्वदेशी कॉटन एंड फ्लोर मिल लिमिटेड इंदौर 1928-29 
कल्याणमल मिल लिमिटेड इंदौर 1934- 35
कॉटन सीड सॉल्वेट एक्सटेंशन प्लांट  उज्जैन 1963- 64

मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक कांपलेक्स (Major Industrial Complexes of Madhya Pradesh)

  •  रेडीमेड कांपलेक्स –  इंदौर
  •  एग्रो कॉन्पलेक्स –  छिंदवाड़ा
  •  चमड़ा कांपलेक्स –  देवास
  •  प्लास्टिक पार्क –  तामोट, रायसेन
  •  इलेक्ट्रॉनिक  कंपलेक्स – इंदौर
  •  जेम्स एंड ज्वेलर्स पार्क –  इंदौर
  •  गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क –  इंदौर
  •  स्टील कांपलेक्स –  सागर
  •  फर्मा कांपलेक्स  – बेटमा, धार 

मध्य प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण उद्योग (mp industries list) 

क्र. उद्योग स्थान
1. एल्कोहल एवं CO2 प्लांट रतलाम
2. टिंबर ट्रीटमेंट प्लांट ग्वालियर
3. छाता उद्योग महू
4. लेदर  एवं टेनरी फैक्ट्री ग्वालियर
5. पोर्टीस  फैक्ट्री (चीनी मिट्टी के बर्तन) ग्वालियर
6. ओरिएंटल पेपर मिल अमलाई, शहडोल 
7. कीटनाशक संयंत्र बीना
8. साइकल उद्योग गुना
9. कृषि उपकरण फैक्ट्री खंडवा
10. इंजीनियरिंग वर्कस् इंदौर 
11. डेयरी फार्म बाबई, होशंगाबाद
12. मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  भोपाल
13. विद्युत यंत्र लिमिटेड जबलपुर 
14. प्लास्टिक फैक्ट्री  इंदौर
15. चार (बीजी)मंडी अमरवाड़ा
16. रत्न परिष्करण केंद्र जबलपुर
17. निर्वात संवर्धन औद्योगिक पार्क  पीथमपुर, धार
18. लकड़ी चीरने का उद्योग जबलपुर
19. बीड़ी उद्योग जबलपुर 
20. दियासलाई उद्योग ग्वालियर
21. रेलवे स्लीपर कारखाना बुधनी सीहोर,होशंगाबाद
22. कत्था उद्योग शिवपुरी
23. महीन कागज उद्योग ( टिशू पेपर) इंदौर
24. पेट्रोल रिफाइनरी   बीना 

ये भी पढे:

[To Get latest Study Notes for MP Police Constable Exam 2020  NEWS UPDATE Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment