UP Recruitment Update: उत्तर प्रदेश- सहकारिता संस्थाओं में 25 हजार पदों भर्ती जल्द, बैंकिंग सैक्टर में होनी है ये नियुक्तियाँ 

Spread the love

UP Recruitment Update: राज्य उत्तरप्रदेश में कुल 25,000 पदों नियुक्ति कराई जानी है। ये सभी नियुक्तियाँ राज्य के सहकारिता विभागों में कराई जाएंगी। बता दें, प्रदेश में ये नियुक्तियाँ लगभग पिछले छः वर्षों से बंद थीं। इन नियुक्तियों के बंद होने का मुख्य कारण बीती सरकारों में हुए घोटालों को बताया जा रहा है। अब लंबी समयावधि के बाद इन विभागों में नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी। विभाग द्वारा इन नियुक्तियों के लिए वर्तमान में मानकों का निर्धारण किया जा रहा है। 

आपको बता दें, मुख्यतः ये नियुक्तियाँ बैंकिंग सैक्टर में लिपिक, कैशियर, कनिष्ठ शाखा प्रबन्धक के अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर कराई जानी है। इन 25 हजार पदों में से लगभग 5,000 पद सहकारिता क्षेत्र के बैंकों में तथा शेष 20,000 पद प्रारम्भिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) में भरे जाने है। 

ये भी पढ़ें- UPSC: क्या आप जानते है यूपीएससी क्वालीफाई करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी? जानें रोचक जानकारी

बैंक कर्मियों के अभाव में गतिशील नहीं हो पा रहे हैं बैंक 

आपको बता दें, राज्य में कुल 50 जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के अभाव  के कारण सुचारु रूप से कार्यशील नहीं हैं। उदाहरण स्वरूप देखें, तो जिला सहकारी बैंक की बस्ती में कुल 25 शाखाएँ हैं, जिन्हें चलाने के लिए केवल 23 कर्मचारी नियुक्त हैं।इन कर्मचारियों में से भी 7 कर्मचारी बैंक के मुख्यालय में नियुक्त हैं। शेष कर्मचारियों के ऊपर अन्य सभी शाखाओं की देख-रेख की ज़िम्मेदारी है। 

बता दें, इस बिगड़ी हुई व्यवस्था के कारण एक शाखा प्रबन्धक के अधीन दो से तीन शाखाएँ हैं। ऐसे में जिस दिन शाखा प्रबन्धक एक शाखा पर कार्यरत रहते हैं, उस दिन अन्य शाखाएँ बंद रहती हैं। आपको जानकार अवश्य हैरानी होगी, कि पूर्वाञ्चल की सहकारी बैंकों में कुल स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल 20 फीसद पदों पर ही कर्मचारी नियुक्त हैं। 

पैक्स नियुक्तियों के लिए तय किए जा रहे हैं मानक 

बता दें, राज्य में कुल 6,700 सक्रिय पैक्स हैं, जिनके लिए केवल 5,000 कर्मचारी नियुक्त हैं। वर्तमान में कुछ पैक्स ऐसे हैं, जो कर्मचारियों के अभाव में निष्क्रिय हैं। अतः इनके सुचारु रूप से क्रियाशील होने के लिए इन रिक्त नियुक्तियों को भरा जाना आवश्यक है। इन पैक्सों में सचिव तथा आंकिक (लिपिक) के ही तकरीबन 20 हजार पद खाली रिक्त हैं। विभाग द्वारा पैक्स में कराई जाने वाली नियुक्तियों के लिए मानक तय किए जा रहे हैं।

News Source: LiveHindustan

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

UPSSSC PET 2022: 1857 के विद्रोह से संबंधित कुछ रोचक प्रश्न, जो अक्टूबर में होने वाली PET परीक्षा में पूछे जाएंगे
UP B.Ed. Counselling Date 2022: 30 सितंबर से प्रारम्भ होगी बीएड की पहले चरण की काउन्सलिंग प्रक्रिया, यहाँ जानें अन्य जानकारी 
UP TGT PGT Exam 2022: इस कारण हो रही है परीक्षा तिथि निर्धारण में देरी, जानें कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा 

Spread the love

Leave a Comment